रायगढ़ में बस संचालन के लिए जारी हुए निर्देश:नए रूट और पिकअप प्वाईंट निर्धारित, शहर से ट्रैफिक दबाव कम करने की पहल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अब उद्योगों और यात्री बसो के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। कोई भी बस अब शहर के मुख्य सड़को पर नहीं दौड़ेगी। ऐसे में इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ अधिकारियों ने बस संचालको की बैठक ली। जिसमें नियमों का पालन के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में शहर के भीतर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यात्री बसों तथा प्लांट वाहनों के लिए नए रूट और पिकअप पाइंट निर्धारित किए गए हैं। जिसमें अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्री बस संचालक अब कोतरारोड से सत्तीगुड़ी होकर केवड़ाबाड़ी में प्रवेश नहीं करेंगे। जो बसें सारंगढ़ बस स्टैंड और नंदेली की ओर से केवड़ाबाड़ी जाती है, उन्हें कोतरारोड़, सत्तीगुड़ी चौक रास्ते का उपयोग न कर ढिमरापुर चौक से केवड़ाबाड़ी की ओर प्रवेश करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था शहर के मुख्य मार्गों में जाम की स्थिति को कम करने के लिए लागू की गई है। दो पिकअप प्वाईंट तय किए गए
अधिकारियों ने निर्देशित किया गया कि प्लांट के वाहन किसी भी स्थिति में शहर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए दो पिकअप पाइंट निर्धारित किए गए हैं। प्लांट की बसे कोतरा रोड चौक पर स्टाफ उतारेंगे। जहां प्लांटकर्मी अपने दोपहिया वाहन पार्क करेंगे। इस तरह ढिमरापुर में स्टाफ न उतारते हुए आगे CMHO ऑफिस के पास पिकअप किया जाएगा और प्लांटकर्मी उसी स्थान पर अपनी बाइक खड़ी करेंगे। प्लांट वाहनों को ढिमरापुर से बायपास सर्किट हाउस रोड का उपयोग करने की अनुमति दी गई है। जबकि इंदिरानगर से शहर के भीतर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक थाना के अधिकारियों ने बताया कि उद्योगों और यात्री बसों के लिए निर्देश जारी किए गए है। सभी बस और वाहन संचालकों को दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी संचालकों ने निर्देशों का पालन करने की सहमति दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *