खाद्य संरक्षा विभाग के अपर सचिव ने राज्य के सभी खाद्य संरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई अहम निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर में खाद्य जांच प्रयोगशाला (लैब) की स्थापना को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया। अपर सचिव ने निर्देश दिया कि दोनों जिलों में लैब स्थापना के लिए शीघ्र उपयुक्त भूमि चिह्नित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों के सीएस एवं डीएम से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव जल्द से जल्द विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। बैठक में होली को देखते हुए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। अपर सचिव ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाई, दूध, मसाले और अन्य खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावट की आशंका भी अधिक रहती है। खाद्य संरक्षा विभाग के अपर सचिव ने राज्य के सभी खाद्य संरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई अहम निर्देश दिए। बैठक में विशेष रूप से मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर में खाद्य जांच प्रयोगशाला (लैब) की स्थापना को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया। अपर सचिव ने निर्देश दिया कि दोनों जिलों में लैब स्थापना के लिए शीघ्र उपयुक्त भूमि चिह्नित की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों के सीएस एवं डीएम से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव जल्द से जल्द विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। बैठक में होली को देखते हुए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। अपर सचिव ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाई, दूध, मसाले और अन्य खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावट की आशंका भी अधिक रहती है।


