अररिया में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में डीआरसीसी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और परीक्षा से संबंधित सभी पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मार्गदर्शिका के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र के अंदर सतत पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को पूर्ण जवाबदेही और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच और केंद्र के अंदर सतत पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्टैटिक दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे केवल उन्हीं परीक्षार्थियों को प्रवेश दें जिनके पास प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र हो। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के लिए महिला वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति का भी निर्देश दिया गया है। 2 फरवरी से 13 फरवरी तक 2 पालियों में एग्जाम बैठक में बताया गया कि इंटरमीडिएट परीक्षा अररिया के कुल 44 परीक्षा केंद्रों पर 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें अररिया अनुमंडल में 23 और फारबिसगंज अनुमंडल में 21 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित किया गया विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी। इंटरमीडिएट परीक्षा अवधि के दौरान उद्योग भवन अररिया में दूरभाष संख्या 06453-222309 पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। इसके प्रभार में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अररिया रहेंगे। वहीं परीक्षा के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अररिया नवनील कुमार रहेंगे। बैठक में संबंधित पदाधिकारी गण उपपस्थित थे। अररिया में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में डीआरसीसी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और परीक्षा से संबंधित सभी पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मार्गदर्शिका के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र के अंदर सतत पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को पूर्ण जवाबदेही और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच और केंद्र के अंदर सतत पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्टैटिक दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे केवल उन्हीं परीक्षार्थियों को प्रवेश दें जिनके पास प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र हो। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के लिए महिला वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति का भी निर्देश दिया गया है। 2 फरवरी से 13 फरवरी तक 2 पालियों में एग्जाम बैठक में बताया गया कि इंटरमीडिएट परीक्षा अररिया के कुल 44 परीक्षा केंद्रों पर 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें अररिया अनुमंडल में 23 और फारबिसगंज अनुमंडल में 21 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित किया गया विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी। इंटरमीडिएट परीक्षा अवधि के दौरान उद्योग भवन अररिया में दूरभाष संख्या 06453-222309 पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। इसके प्रभार में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अररिया रहेंगे। वहीं परीक्षा के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अररिया नवनील कुमार रहेंगे। बैठक में संबंधित पदाधिकारी गण उपपस्थित थे।


