Purane Kapdo Ko Naya Look Kaise De: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में यह सबसे अच्छा समय है अपने पुराने कपड़ों को फिर से क्रिएटिव करके नया करने का। अक्सर ज्यादातर लोगों के पास ऐसे बहुत से कपड़े होते हैं जो पुराने तो नहीं होते, लेकिन फिर भी लोग उन्हें पहनकर बोर हो जाते हैं। कपड़े नए होने की वजह से लोग उन्हें फेंकने के बजाय अलमारी में ही रखे रहने देते हैं, जो सिर्फ जगह घेरने के अलावा किसी काम नहीं आते। ऐसे में आप इस समर वेकेशन इन कपड़ों के साथ थोड़ा देसी जुगाड़ (Upcycling) करके इन्हें एकदम नया और ट्रेंडी बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम ऐसे 5 टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने पुराने कपड़ों को नया लुक दे सकते हैं, वो भी बिना पैसे खर्च किए। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और गर्मियों में पहनने के लिए आपको नए कपड़े भी मिल जाएंगे।
बोरिंग जींस को बनाएं कूल शॉर्ट्स (Denim Shorts)
गर्मी में फुल जींस पहनना बोरिंग हो जाता है या ज्यादातर लोग इसे पहनना नहीं पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें बहुत पसीना आता है। ऐसे में अपनी पुरानी या नीचे से घिसी हुई जींस को घुटनों से थोड़ा ऊपर काट लें। इसके बाद कैंची या सैंडपेपर से इसके किनारों को हल्का सा रगड़ दें ताकि धागे बाहर निकल आएं, इससे जींस को बहुत ही कूल रफ लुक मिलता है। ये शॉर्ट्स आपकी छुट्टियों की ट्रिप और दोस्तों के साथ घूमने के लिए एकदम बेस्ट रहेंगे।
पुरानी टी-शर्ट्स का करें डीआईवाई (Tie-Dye)
अगर आपके पास कुछ ऐसी टी-शर्ट्स हैं जो बहुत प्लेन हैं या जिनका रंग हल्का पड़ गया है, तो उन्हें नया बनाने का सबसे अच्छा तरीका टाई-एंड-डाई है। बस टी-शर्ट को रबर बैंड से अलग-अलग जगह से बांधें और उसे अपने पसंद के ब्राइट कलर्स में डुबो दें। गर्मियों में नीले, पीले और गुलाबी जैसे शेड्स बहुत ही रिफ्रेशिंग लगते हैं। यह एक बहुत ही मजेदार वेकेशन एक्टिविटी भी है जिसे आप घर के बच्चों के साथ मिलकर भी कर सकते हैं।
बनाएं श्रग (Flowy Shrugs)
मम्मी की पुरानी साड़ियां हों या आपके रखे हुए पुराने दुपट्टे, ये सब एक स्टाइलिश श्रग (Shrug) बनाने के काम आ सकते हैं। चूंकि इनका कपड़ा शिफॉन या जॉर्जेट का होता है, इसलिए ये गर्मियों में काफी ठंडे और आरामदायक रहते हैं। इस तरह के श्रग को आप किसी भी क्रॉप टॉप के ऊपर पहन सकती हैं, यह न केवल आपको सीधी धूप से बचाएगा, बल्कि आपको एक बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लुक भी देंगे।
पुरानी शर्ट से बनाएं टॉप (Crop Tops or Off-Shoulder)
पापा या भाई की ऐसी शर्ट्स जिन्हें वे अब नहीं पहनते, उन्हें आप बहुत ही ट्रेंडी क्रॉप टॉप में बदल सकते हैं। इसके लिए बस आप शर्ट की लंबाई को अपनी पसंद के हिसाब से काट लें और नीचे की तरफ दो लंबी पट्टियां छोड़ दें जिन्हें आप आगे की तरफ गांठ (Knot) बांध सकें। आप चाहें तो शर्ट का कॉलर हटाकर वहां इलास्टिक डाल सकते हैं जिससे वह ऑफ-शोल्डर टॉप बन जाएगा। छुट्टियों में इस तरह के टॉप जींस या स्कर्ट के साथ बहुत जचते हैं।
कतरनों से बनाएं हेयर एक्सेसरीज (Hair Accessories)
कपड़े काटने के बाद जो छोटे-छोटे टुकड़े बच जाते हैं, उन्हें फेंकने के बजाए आप इन कतरनों से अपने लिए सुंदर हेयर बैंड्स या रबर बैंड्स (Scrunchies) ड्रेस से मैचिंग बना सकती हैं।


