दारोगा की प्रारंभिक परीक्षा : पिछली बार से आसान रहा पेपर

दारोगा की प्रारंभिक परीक्षा : पिछली बार से आसान रहा पेपर

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार दारोगा (1799 पद) की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र 18 जनवरी को हुई परीक्षा की तुलना में आसान रहा। यह जानकारी प्रतियोगिता परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. गुरु एम. रहमान ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कथन और निष्कर्ष से बहुत कम सवाल पूछे गए। वहीं करंट अफेयर्स से 18 से 20 प्रश्न आए, जो मुख्य रूप से 2024-25 से जुड़े थे। बिहार स्पेशल से 8-10, खेल से 4-5, गणित से 4-5, अंग्रेजी से 4-5, हिंदी से 1-2 और अर्थशास्त्र से 2-3 प्रश्न रहे। जिन अभ्यर्थियों ने बेसिक किताबों से सेल्फ स्टडी की और रोज एक प्रैक्टिस सेट हल किया, उनकी परीक्षा निश्चित रूप से अच्छी गई होगी। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी पुरुष वर्ग का कट ऑफ 62 से 65, अत्यंत पिछड़ा वर्ग का 60 से 62, अनुसूचित जाति का 51 से 53, अनुसूचित जनजाति का 53 से 56 रहने का अनुमान है। सामान्य श्रेणी की महिलाओं का कट ऑफ 52 से 54, ओबीसी महिला का 49-54, अनुसूचित जाति महिला का 38 से 40 और अनुसूचित जनजाति महिला का 41 से 43 रहने का अनुमान है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार दारोगा (1799 पद) की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र 18 जनवरी को हुई परीक्षा की तुलना में आसान रहा। यह जानकारी प्रतियोगिता परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. गुरु एम. रहमान ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कथन और निष्कर्ष से बहुत कम सवाल पूछे गए। वहीं करंट अफेयर्स से 18 से 20 प्रश्न आए, जो मुख्य रूप से 2024-25 से जुड़े थे। बिहार स्पेशल से 8-10, खेल से 4-5, गणित से 4-5, अंग्रेजी से 4-5, हिंदी से 1-2 और अर्थशास्त्र से 2-3 प्रश्न रहे। जिन अभ्यर्थियों ने बेसिक किताबों से सेल्फ स्टडी की और रोज एक प्रैक्टिस सेट हल किया, उनकी परीक्षा निश्चित रूप से अच्छी गई होगी। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी पुरुष वर्ग का कट ऑफ 62 से 65, अत्यंत पिछड़ा वर्ग का 60 से 62, अनुसूचित जाति का 51 से 53, अनुसूचित जनजाति का 53 से 56 रहने का अनुमान है। सामान्य श्रेणी की महिलाओं का कट ऑफ 52 से 54, ओबीसी महिला का 49-54, अनुसूचित जाति महिला का 38 से 40 और अनुसूचित जनजाति महिला का 41 से 43 रहने का अनुमान है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *