ट्रक ड्राइवरों से कहासुनी, दरोगा ने खुलेआम लहराई पिस्टल…मची अफरा तफरी

ट्रक ड्राइवरों से कहासुनी, दरोगा ने खुलेआम लहराई पिस्टल…मची अफरा तफरी

गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के करीमनगर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है यहां चौराहे पर मंगलवार की सुबह कई ट्रेलर खड़े थे इसी बीच गुजर रहे युवक की ट्रक चालकों से कहासुनी हो गई।

युवक ने खुद को दरोगा बताते हुए धमकाया

मामला बढ़ने पर अपने को दारोगा बताने वाले युवक ने पिस्टल निकाल ली और कार्रवाई की धमकी देने लगे। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, थोड़ी ही देर में यह वीडियो पूरा वायरल हो गया। SSP राजकरण नैय्यर नें संज्ञान में आते ही एसपी सिटी अभिनव त्यागी काे मामले की जांच सौंपी है।

रास्ते में खड़े ट्रेलरो पर विवाद, दरोगा ने तानी पिस्टल

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीमनगर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे ट्रक खड़े कर ट्रांसपोर्टर गिट्टी और बालू की बिक्री कर रहे थे। इसी बीच बाइक से सादे कपड़ों में गुजर रहे व्यक्ति ने खुद को दारोगा बताते हुए मौके पर रुका और सड़क पर खड़े ट्रक हटवाने लगे जिसको लेकर चालकों से विवाद हो गया।

मौके पर पहुंची फोर्स ने स्थिति शांत कराया

बहस होने पर तथाकथित दारोगा ने पिस्टल निकाल ली। इस दौरान ट्रक चालकों ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में दारोगा फोन पर थाने से फोर्स बुलाने की बात कहते और चेतावनी देते साफ नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, जिसके बाद विवाद शांत कराया गया और जाम खुलवाया गया।

SP सिटी को सौंपी गई जांच

विवाद थमने के बाद दारोगा का पिस्टल निकालने वाला वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। SSP राजकरन नय्यर ने बताया एसपी सिटी को मामले की जांच सौपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *