किशनगंज में पुल निर्माण कार्य को लेकर पदाधिकारियों का निरीक्षण:जल प्रवाह, मिट्टी की गुणवत्ता जांची, निर्माण निगम के सचिव को रिपोर्ट भेजेंगे

किशनगंज में पुल निर्माण कार्य को लेकर पदाधिकारियों का निरीक्षण:जल प्रवाह, मिट्टी की गुणवत्ता जांची, निर्माण निगम के सचिव को रिपोर्ट भेजेंगे

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य ने गति पकड़ी है। बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मटियारी कनकईं नदी घाट और सुहिया रेतुआ नदी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थलों की भौगोलिक स्थिति, जल प्रवाह, मिट्टी की गुणवत्ता और निर्माण संबंधी तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। इस दौरान संभावित पहुंच मार्ग और सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की गई। मौके पर मौजूद जेई संजय कुमार ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद सरकार और पुल निर्माण निगम के सचिव को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इन घाटों पर पुल न होने के कारण स्थानीय लोगों को वर्षों से आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे छात्रों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों को प्रखंड व जिला मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी होती है। इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र की कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रहे मो. कलीमुद्दीन ने इस समस्या को लेकर राज्य सरकार और संबंधित विभाग को पत्र लिखा था, जिसके बाद विभागीय स्तर पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सकेगा। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य ने गति पकड़ी है। बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मटियारी कनकईं नदी घाट और सुहिया रेतुआ नदी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थलों की भौगोलिक स्थिति, जल प्रवाह, मिट्टी की गुणवत्ता और निर्माण संबंधी तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। इस दौरान संभावित पहुंच मार्ग और सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की गई। मौके पर मौजूद जेई संजय कुमार ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद सरकार और पुल निर्माण निगम के सचिव को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इन घाटों पर पुल न होने के कारण स्थानीय लोगों को वर्षों से आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे छात्रों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों को प्रखंड व जिला मुख्यालय तक पहुंचने में परेशानी होती है। इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र की कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रहे मो. कलीमुद्दीन ने इस समस्या को लेकर राज्य सरकार और संबंधित विभाग को पत्र लिखा था, जिसके बाद विभागीय स्तर पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *