पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, खेलते समय​ गिर गया था

पारू | कमलपुरा गांव में घर के बाहर चापाकल के पास पानी से भरे गड्डे में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान कमलपुरा गांव निवासी दीपक कुमार सहनी के डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा के रूप में हुई है। जानकारी हो कि चापाकल के पास पानी का इधर-उधर बहाव रोकने के लिए गढ़ा खोदा गया था। जिसमें पानी भरा हुआ था। पास में ही बच्चा कान्हा खेल रहा था और खेलने के दौरान अचानक गड्ढे में गिर गया। परिजन उसको गढ़े से निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पारू | कमलपुरा गांव में घर के बाहर चापाकल के पास पानी से भरे गड्डे में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान कमलपुरा गांव निवासी दीपक कुमार सहनी के डेढ़ वर्षीय पुत्र कान्हा के रूप में हुई है। जानकारी हो कि चापाकल के पास पानी का इधर-उधर बहाव रोकने के लिए गढ़ा खोदा गया था। जिसमें पानी भरा हुआ था। पास में ही बच्चा कान्हा खेल रहा था और खेलने के दौरान अचानक गड्ढे में गिर गया। परिजन उसको गढ़े से निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *