बेउर जेल के कैदी बनाएंगे महिलाओं के लिए जूट का बैग, कारखाना खुला

बेउर जेल के कैदी बनाएंगे महिलाओं के लिए जूट का बैग, कारखाना खुला

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू रविवार को बेउर जेल का निरीक्षण करने पहुुंचे। जेल प्रशासन से कहा कि कैदियों का स्किल डेवलपमेंट किया जाए ताकि बाहर निकलने के बाद वे मुख्यधारा में शामिल हो सकें। कैदियों को लीगल एड मिले। वे करीब तीन घंटे तक वहां रहे। जेल परिसर में जूट से बैग बनाने वाले कारखाना का उद‌्घाटन किया। कैदियों को दी जा रही कंप्यूटर ट्रेनिंग, एनआईओएस-इग्नू कोर्स, लाइब्रेरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, मनोरंजन केंद्र, मुलाकाती सिस्टम, अस्पताल, नशा विमुक्ति केंद्र, महिला वार्ड भी गए। इन व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। कुछ कमी दिखी तो जेल आईजी को ठीक कराने का आदेश दिया। इस मौके पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, जिला जज, बीएसएलएसए के सदस्य सचिव, आईजी जेल प्रणव कुमार, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा मौजूद थे। बेकरी समेत कई चीजें बनती हैं बेउर जेल में बेकरी के आइटम बनाए जाते हैं। इसकी सप्लाई पटना में भी होती है। मसाला, सत्तू, चना का भूंजा समेत कई चीजें बनती हैं। कैदियों को एनआईओएस और इग्नू का कोर्स कराया जाता है। जेल रेडियो से लेकर मनोरंजन केंद्र भी है। लेडीज जूट बैग कारखाना खुलने से यहां एक और रोजगार बढ़ गया है। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू रविवार को बेउर जेल का निरीक्षण करने पहुुंचे। जेल प्रशासन से कहा कि कैदियों का स्किल डेवलपमेंट किया जाए ताकि बाहर निकलने के बाद वे मुख्यधारा में शामिल हो सकें। कैदियों को लीगल एड मिले। वे करीब तीन घंटे तक वहां रहे। जेल परिसर में जूट से बैग बनाने वाले कारखाना का उद‌्घाटन किया। कैदियों को दी जा रही कंप्यूटर ट्रेनिंग, एनआईओएस-इग्नू कोर्स, लाइब्रेरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, मनोरंजन केंद्र, मुलाकाती सिस्टम, अस्पताल, नशा विमुक्ति केंद्र, महिला वार्ड भी गए। इन व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। कुछ कमी दिखी तो जेल आईजी को ठीक कराने का आदेश दिया। इस मौके पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, जिला जज, बीएसएलएसए के सदस्य सचिव, आईजी जेल प्रणव कुमार, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा मौजूद थे। बेकरी समेत कई चीजें बनती हैं बेउर जेल में बेकरी के आइटम बनाए जाते हैं। इसकी सप्लाई पटना में भी होती है। मसाला, सत्तू, चना का भूंजा समेत कई चीजें बनती हैं। कैदियों को एनआईओएस और इग्नू का कोर्स कराया जाता है। जेल रेडियो से लेकर मनोरंजन केंद्र भी है। लेडीज जूट बैग कारखाना खुलने से यहां एक और रोजगार बढ़ गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *