झज्जर जिले में आज इनेलो के युवा प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम जिले के बेरी कस्बा में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इनेलो के राष्ट्रीय युवा प्रभारी करण सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी पहुंचेंगे। इनेलो के युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादियान ने बताया कि आज के सम्मेलन को लेकर जिलेभर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब इनेलो की युवा टीम प्रदेश भर में इनेलो के संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेगी। युवाओं ने अब मन बना लिया है कि आने वाले समय में इनेलो ही प्रदेश के युवाओं के हितों का काम करेगी। युवा सम्मेलन से संगठन को मिलेगी मजबूती वहीं झज्जर युवा हल्का अध्यक्ष सुनील कड़ौधा और बेरी युवा हल्का अध्यक्ष सोनू मदाना ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में पहुंचकर अपनी आवाज को मजबूती दें। हल्का अध्यक्षों ने कहा कि आज के जिला स्तरीय युवा सम्मेलन से भाजपा हो या कांग्रेस सबको हैरान करने वाला है और इनेलो की युवा टीम का मजबूत होने का संकेत देगा। प्रदेश के युवाओं को एक मंच पर लाना उद्देश्य युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस जिला स्तरीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के युवाओं को एक मंच पर लाना और उन्हें प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान युवाओं को जोड़ते हुए आगे बढ़ेगा और इनेलो संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा।


