पलवल में इनेलो महिला जिलाध्यक्ष का सरकार पर निशाना:बोली- प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार बढ़ा, 2029 के चुनाव में सत्ता हासिल करेगी पार्टी

पलवल में इनेलो महिला जिलाध्यक्ष का सरकार पर निशाना:बोली- प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं, बेरोजगारी-भ्रष्टाचार बढ़ा, 2029 के चुनाव में सत्ता हासिल करेगी पार्टी

पलवल में इनेलो की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सौरोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, लेकिन उसके शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रेस्ट हाउस में पत्रकारों के बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति को भी बदहाल बताया सुनीता सौरोत ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार सुनीता सौरोत ने इस अवसर पर इनेलो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देती है। वह पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने, गरीब, किसान और कमेरा वर्ग को पार्टी से जोड़ने तथा जननायक ताऊ देवीलाल की विचारधारा को जमीनी स्तर तक ले जाने का कार्य करेंगी। जिलाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने नियुक्ति का किया स्वागत इनेलो जिलाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने सुनीता सौरोत की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से जिले में पार्टी मजबूत होगी। चौहान ने दावा किया कि प्रदेश में इनेलो का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और इंडियन नेशनल लोकदल के महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। 2029 के चुनाव में सत्ता हासिल करेगी इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उदयवीर सहरावत ने भी पार्टी के लगातार मजबूत होने की बात कही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इनेलो पार्टी हरियाणा प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगी और वर्ष 2029 के चुनाव में प्रदेश की सत्ता हासिल कर अभय सिंह चौटाला को मुख्यमंत्री बनाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *