दरभंगा में इलाज के दौरान सड़क हादसे में घायल मधुबनी के किसान की मौत हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगी थी। प्राइवेट अस्पताल में एडमिट थे। मृतक शशि शेखर पांडेय(60) झंझारपुर थाना क्षेत्र के बिसौल वार्ड संख्या 5 के रहने वाले थे। मृतक के भतीजे गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार सुबह साइकिल से अपने ससुराल जा रहे थे। चपइया चौक पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा भेज दिया। लेकिन डीएमसीएच में भर्ती नहीं लिया। हालत बिगड़ने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 2 बेटी और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। बाइक सवार के खिलाफ FIR वहीं, मृतक के पुत्र राजू पांडेय ने कहा कि मेरे पिताजी खेती-बाड़ी करते थे। सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवार को तत्काल सरकारी मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि राहत मिल सके। परिवार का मुख्य सहारा छिन जाने से सभी सदमे में हैं। दरभंगा में इलाज के दौरान सड़क हादसे में घायल मधुबनी के किसान की मौत हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगी थी। प्राइवेट अस्पताल में एडमिट थे। मृतक शशि शेखर पांडेय(60) झंझारपुर थाना क्षेत्र के बिसौल वार्ड संख्या 5 के रहने वाले थे। मृतक के भतीजे गौरव कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार सुबह साइकिल से अपने ससुराल जा रहे थे। चपइया चौक पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा भेज दिया। लेकिन डीएमसीएच में भर्ती नहीं लिया। हालत बिगड़ने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 2 बेटी और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। बाइक सवार के खिलाफ FIR वहीं, मृतक के पुत्र राजू पांडेय ने कहा कि मेरे पिताजी खेती-बाड़ी करते थे। सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवार को तत्काल सरकारी मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि राहत मिल सके। परिवार का मुख्य सहारा छिन जाने से सभी सदमे में हैं।


