बेगूसराय में घायल भजन गायक की मौत:रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे

बेगूसराय में घायल भजन गायक की मौत:रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल भजन गायक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार्यक्रम के बाद 17 जनवरी को देर रात घर लौट रहे थे। इस दौरान अंग्रेजी ढाला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अमरौर-किरतपुर गांव के वार्ड नंबर 20 निवासी महावीर सिंह के पुत्र कपिल देव सिंह के तौर पर हुई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र की है। रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा भतीजा अमरजीत कुमार ने बताया कि हमारे चाचा भजन-कीर्तन करते थे। 17 जनवरी को अंग्रेजी ढ़ाला के पास अजगैबीनाथ मंदिर गए थे। रात में कार्यक्रम के बाद घर वापस लौटने के दौरान NH-31 फोरलेन पर रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। दो दिन आईसीयू में एडमिट रहे। इसके बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में सिंघौल थाना में लिखित आवेदन दिया है। था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया है। बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल भजन गायक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार्यक्रम के बाद 17 जनवरी को देर रात घर लौट रहे थे। इस दौरान अंग्रेजी ढाला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अमरौर-किरतपुर गांव के वार्ड नंबर 20 निवासी महावीर सिंह के पुत्र कपिल देव सिंह के तौर पर हुई है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र की है। रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा भतीजा अमरजीत कुमार ने बताया कि हमारे चाचा भजन-कीर्तन करते थे। 17 जनवरी को अंग्रेजी ढ़ाला के पास अजगैबीनाथ मंदिर गए थे। रात में कार्यक्रम के बाद घर वापस लौटने के दौरान NH-31 फोरलेन पर रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। दो दिन आईसीयू में एडमिट रहे। इसके बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इस संबंध में सिंघौल थाना में लिखित आवेदन दिया है। था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *