शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल:पुणे के स्टूडेंट दीवारों पर उकेर रहे राजस्थान की संस्कृति, पर्यटकों के लिए सुंदर शहर बनाने की कवायद

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल:पुणे के स्टूडेंट दीवारों पर उकेर रहे राजस्थान की संस्कृति, पर्यटकों के लिए सुंदर शहर बनाने की कवायद

जोधपुर नगर निगम जोधपुर की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। इसके तहत शहर की दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग करवाई जाएगी। जिससे कि यहां घूमने के लिए आने वाले देशी विदेशी पर्यटक भी शहर की संस्कृति से रूबरू हो सकें। नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सिम्बायोसिस स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, अर्बन डेवलपमेंट एंड प्लानिंग, पुणे के विद्यार्थियों की टीम इस कार्य में जुटी है। सहायक प्रोफेसर गायत्री महाजन के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं दीवारों पर स्वच्छता, राजस्थान की कला एवं संस्कृति से जुड़े चित्र बना रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत 7 फीट × 4 फीट आकार की दीवारों पर नीले रंग की पृष्ठभूमि पर पेंटिंग की जाएगी। इसके लिए विभिन्न रंगों, ब्रश, टर्पेन्टाइन ऑयल, प्लास्टिक शीट सहित अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस पहल से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी विकसित होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *