विदिशा| जिले की ग्राम पंचायतों में इन दिनों विशेष ग्राम सभाएं हो रही हैं। इनका मकसद ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान करना भी है। सभाओं में ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया समझाई जा रही है। पेयजल, स्वच्छता, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन वितरण, पीएम आवास और मनरेगा जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। ग्रामीणों से सुझाव लिए जा रहे हैं। शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।


