बलरामपुर में राजवीर योजना की जानकारी दी गई:सड़क दुर्घटना में जान बचाने पर 25 हजार रुपए का इनाम, हाईवे पर ई-रिक्शा चेक हुए

बलरामपुर में राजवीर योजना की जानकारी दी गई:सड़क दुर्घटना में जान बचाने पर 25 हजार रुपए का इनाम, हाईवे पर ई-रिक्शा चेक हुए

बलरामपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत 28 जनवरी को महाराजा पटेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड और विद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा यातायात नियमों के पालन का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह सहित सुरेश कुमार, मदन लाल, अंकुर चौधरी, सईद अहमद अंसारी, मीना वर्मा, गीता गौतम, राजेंद्र सिंह और ओम प्रकाश यादव जैसे विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बलरामपुर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश ने किया।
इस दौरान ‘राजवीर योजना’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि कोई राहगीर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन आवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला महत्वपूर्ण घंटा) में अस्पताल पहुंचाता है, तो उसकी जान बचाई जा सकती है। ऐसे ‘राजवीर’ को सरकार द्वारा 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।
इसके अतिरिक्त, अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और परिवहन निगम की बस से दुर्घटना में मृत्यु होने पर 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान भी बताया गया। छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के विभिन्न उपाय भी सिखाए गए। कार्यक्रम के बाद परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए, जिससे कुल 19 हजार 500 रुपए का अर्थदंड वसूला गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *