हेमंत कटारे के उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे की सूचना:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को भेजा पत्र, लिखा-परिवार को समय नहीं दे पा रहा

हेमंत कटारे के उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे की सूचना:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को भेजा पत्र, लिखा-परिवार को समय नहीं दे पा रहा

भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की सूचना है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। मैरिज एनिवर्सरी के दिन दिया इस्तीफा
हेमंत कटारे की आज मैरिज एनिवर्सरी है। वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे थे, फिर अचानक बाहर आ गए। इसके बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। वे अटेर निकल गए या भोपाल में ही हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। 20 हजार से अधिक वोटों से जीते थे
विधानसभा चुनाव 2023 में हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री रहे बीजेपी नेता अरविंद भदौरिया को 20228 वोटों से हराया था। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। पहली बार अटेर सीट से 2013 में विधायक बने। फिर 2018 का चुनाव हारे थे। उनके पिता सत्यदेव कटारे अटेर सीट से ही 4 बार विधायक रहे थे। वे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री रह चुके थे। ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस विधायक पर रेप केस की फिर से होगी जांच
भिंड जिले के अटेर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ रेप केस की जांच फिर से शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कटारे के खिलाफ दर्ज मामले की जांच भोपाल रेंज के डीआईजी की निगरानी में कराने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर… उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पत्नी, भाई और बहू पर FIR
मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एफआईआर दर्ज की है। मामला भोपाल के आईएसबीटी प्रोजेक्ट में प्लॉट आवंटन में गड़बड़ी से जुड़ा है। इस मामले में लंबी जांच के बाद हेमंत कटारे, उनकी पत्नी, भाई योगेश कटारे और बहू समेत 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *