लुधियाना में इनफ्लुएंसर हनी सेठी गिरफ्तार:डोप टेस्ट आया पाजिटिव, जूता कारोबारी पर NDPS एक्ट का केस दर्ज

लुधियाना में इनफ्लुएंसर हनी सेठी गिरफ्तार:डोप टेस्ट आया पाजिटिव, जूता कारोबारी पर NDPS एक्ट का केस दर्ज

पंजाब के लुधियाना के कस्बा खन्ना,पायल, दोराहा में चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, सोशल वर्कर और जूता कारोबारी हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर नशा करने का आरोप है, जिसकी पुष्टि डोप टेस्ट में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई खन्ना के नजदीक स्थित दोराहा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को हनी सेठी की गतिविधियों को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट में नशा करने की हुई पुष्टि इस संबंध में दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस को सूचना और संदेह के आधार पर कार्रवाई करनी पड़ी। मेडिकल रिपोर्ट में नशा करने की पुष्टि होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत हनी सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे भी जांच जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर हनी रेहता एक्टिव हनी सेठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और कई बार अपने बयानों व गतिविधियों को लेकर विवादों में भी रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ सख्त मुहिम जारी है और कानून तोड़ने वालों के साथ किसी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *