मसूदा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा:युवाओं का मिलेगा रोजगार, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने ब्यावर जिले के लिए की घोषणा

मसूदा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा:युवाओं का मिलेगा रोजगार, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने ब्यावर जिले के लिए की घोषणा

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य का बजट पेश करते हुए ब्यावर जिले के मसूदा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की घोषणा की। करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाला यह क्षेत्र औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देगा। वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र के विकास से नए उद्योग स्थापित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। ब्यावर के अतिरिक्त, बाड़मेर और भीलवाड़ा जिलों के चुनिंदा क्षेत्रों में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य उद्योगपतियों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं प्रदान कर निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नए औद्योगिक क्षेत्रों से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। बजट घोषणा के बाद ब्यावर क्षेत्र के उद्योग एवं व्यापार जगत ने इस निर्णय का स्वागत किया है। इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *