इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने अपने इलाके में हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को पकड़ा है। आरोपी उत्तर प्रदेश से इंदौर आकर अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात करता था। आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। डीसीपी आनंद कल्याणदगी की टीम ने उत्तर प्रदेश के शाहनवाज खान को पकड़ा है। आरोपी ने अन्नपूर्णा इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात की थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो चोरियों के बारे में उससे जानकारी ली है, जिनमें एक चोरी पान संचालक के यहां हुई थी। आरोपी ने अपने साथी के साथ यहां से करीब 25 तोला सोना चुराया था। हालांकि, पुलिस शाहनवाज से अभी पूछताछ कर रही है।


