इंदौर मेट्रो का होगा विस्तार, अब इन दो शहरों तक पहुंचेगी ट्रेन, डीपीआर तैयार

इंदौर मेट्रो का होगा विस्तार, अब इन दो शहरों तक पहुंचेगी ट्रेन, डीपीआर तैयार

MP News: इंदौर-उज्जैन से पीथमपुर तक मेट्रो (Indore Metro) चलाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। सर्वे के साथ डीपीआर तैयार की जा रही है। अब तय हुआ है कि मेट्रो पीथमपुर के साथ महू तक चलेगी। रूट में बदलाव किया गया है।हालांकि, अफसरों का मानना है कि इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन का काम सिंहस्थ 2028 के बाद ही शुरू हो पाएगा।

गांधी नगर में सितंबर 2023 में मेट्रो ट्रायल के दौरान ही इंदौर से उज्जैन व इंदौर से पीथमपुर के बीच मेट्रो चलाने की घोषणा हुई थी, लेकिन अब तक डीपीआर नहीं बन पाई है। डीएमआरसी को सर्वे का काम सौपा गया है, अफसरों के बीच प्लानिंग रखने के साथ कई संशोधन भी हुए। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अफसरों के मुताबिक, उज्जैन, इंदौर के साथ मैट्रो को महू व पीथमपुर तक चलाने का फैसला लिया गया है। यह रूट 90-95 किलोमीटर का होगा।

वाय शेप में बनेगा ट्रैक

अफसरों के मुताबिक, मेट्रो को इंदौर व उज्जैन के शहरी इलाके में अंडरग्राउंड चलाने पर सहमति बनी है। लवकुश चौराहे से बड़ा गणपति होते हुए राजेंद्र नगर तक भी मेट्रो अंडरग्राउंड रहेगी। राजेंद्र नगर से पीथमपुर की ओर एलिवेटेड कॉरिडोर रहेगा। एबी रोड से वाय शेप में महू व पीथमपुर का मेट्रो ट्रैक बनेगा।

परेशानी को देखते हुए टाल रहे काम

पहले तय हुआ था कि सिंहस्थ 2028 तक इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। सर्वे व डीपीआर में देरी हुई है। अफसरों का कहना है कि अब डीपीआर तैयार होती है तो ठेके देने में एक साल लगेगा। इसके बाद काम शुरू हुआ तो सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों लोगों को परेशानी होगी. इसलिए सिंहस्थ के बाद ही इंदौर से उज्जैन के बीच काम शुरू करने की बात कही जा रही है। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन तमाम परेशानी को देखते हुए काम को सिंहस्थ के बाद ही शुरू करने पर अनौपचारिक सहमति की बात अफसर स्वीकार कर रहे हैं।

आइएसबीटी कुमेड़ी का संचालन शुरू होने की उम्मीद

करीब 101 करोड़ में बने प्रदेश के पहले वातानुकूलित कुमेड़ी आइएसबीटी के संघालन में पांच एजेंसियों ने प्रस्ताव दिए हैं। अगले महीने से संचालन शुरू हो सकता है। आइडीए हैं। अगले महीने से संचालन शुरू हो सकता है। आइडीए ने पांच बार टेंडर जारी किए, लेकिन एजेंसी नहीं मिली थी। पहले नियम था कि जिसने बस स्टैंड का संचालन किया हो वह एजेंसी टेंडर प्रक्रिया में भाग ले सकती है। इसमें रियायत करते हुए कोई मॉल बिल्डिंग के संचालन व्यवस्था देखने वाली एजेंसी को भी आमंत्रित किया गया। टेंडर के बाद पिछले दिनों प्री बीड मीटिंग हुई. जिसमें 5 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

20 साल के लिए सञ्चालन दे रहा आईडीए

आइडीए सीइ‌ओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कि कुछ एजेंसियों ने टेंडर जमा किए हैं। प्री बीड मीटिंग में एजेंसियों ने और जानकारी मांगी है, जो उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीद है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक संचालन का फैसला होगा। आइडीए 20 साल के लिए संचालन वे रहा है। आइएसबीटी शुरू होने के सरवटे बस स्टैंड से चलने वाली सभी बसों का संचालन कुमेड़ी से किया जाएगा।

चंदन नगर चौराहे पर 40 करोड़ में बनेगा ओवरब्रिज

चंदन नगर चौराहे पर सिक्स लेन ओवरब्रिज का काम आइडीए करेगा। आइडीए की अगली बोर्ड बैठक में ब्रिज बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रशासन के निर्देश पर काफी समय पहले प्रमुख चौराहों पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे कराया गया था। सर्वे में चंदन नगर चौराहे पर ओवरब्रिज की आवश्यकता बताई गई थी।

हाल ही में नगर निगम ने चंदन नगर से कालानी नगर तक मास्टर प्लान की सड़क निर्माण का काम हाथ में लिया है। इस दौरान आइडीए को ओवरब्रिज को कहा गया। शुक्रवार को आइडीए में हुई बैठक में चंदन नगर चौराहे पर ब्रिज बनाने को लेकर बात हुई। आइडीए गैर योजना मद से यहां सिक्स लेन ब्रिज बनाने को तैयार है। अगली बोर्ड बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा। (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *