इंदौर अग्निकांड: एक घर से उठीं 8 अर्थियां, श्रद्धांजलि देते भावुक सीएम का ऐलान

इंदौर अग्निकांड: एक घर से उठीं 8 अर्थियां, श्रद्धांजलि देते भावुक सीएम का ऐलान

Indore Fire Tragedy Big Update: इंदौर के तीन मंला मकान में भीषण आग से परिवार के 8 सदस्यों की जान चली गई। गुरुवार को परिजन, समाजजन ने एमजी रोड के समीप जैन श्वेतांबर तेरहपंथी सभागृह में श्रृद्धांजलि सभा रखी थी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। परिवार के बड़े बेटे सौरभ से चर्चा कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए मामले में आवश्यक कदम उठाने और एक्सपर्ट्स द्वारा घटना का सच सामने लाने की बात कही है।

इंदौर की वो भयावह सुबह, जबह दहल गया हर कोई

मालूम हो, बुधवार तड़के बृजेश्वरी एनएक्स स्थित तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई थी। इसमें कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन पुगलिया, साले विजय सेठिया, उनकी पत्नी सुमन, उनका भतीजा कार्तिक, बेटी रुचिका जैन और उनके दो बच्चे राशि, तनय की आग में झुलसने से जान चली गई थी। गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौजूद रहे।

Indore fire tragedy big updates
Indore Fire Tragedy big Updates: ीन मंजिला मकान में ८ लोगों की जिंदा जलकर मौत मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सील घर की जांच के लिए पहुंचे, एफ एस एल अधिकारी भी मौके पर मौजूद(photo:patrika)

ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने सरकार उठाएगी आवश्यक कदम

सभा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा, हमारी संवेदना सभी शोकाकुल परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा, ह्दयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, विशेष डीजी आदर्श कटियार को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए भेजा था। ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

Indore Fire Tragedy big Updates
Indore Fire Tragedy big Updates: ीन मंजिला मकान में ८ लोगों की जिंदा जलकर मौत मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सील घर की जांच के लिए पहुंचे, एफ एस एल अधिकारी भी मौके पर मौजूद(photo:patrika)

सुबह हुई घटनास्थल की जांच

गुरुवार सुबह घटनास्थल की जांच करने एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरके सिंह, जोन-2 डीसीपी कुमार प्रतीक और एफएसएल अधिकारी भी पहुंचे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया, घटनास्थल की अब तक की जांच में शॉर्ट सर्किट और वाहनों में आग फैलने से घर में आग लगने की बात सामने आई है। एसी के पाइप भी फटे और तार जली हालत में मिले। घर का अधिकांश हिस्सा जला मिला। आग पोर्च से होकर हॉल और सीढि़यों के रास्ते घर के अन्य हिस्सों में फैली थी। सामने आए सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *