IND vs SA Super 8, T20 World Cup 2026 Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का 43वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर की
IND vs SA Super 8, T20 World Cup 2026 Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का 43वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड मिलर की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 187 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह को भी दो सफलताएँ मिलीं।
इस मुकाबले में एक समय साउथ अफ्रीका की टीम 200 रन के पार जाती हुई नजर आ रही थी। डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की साझेदारी ने साउथ अफ्रीका को 20 रन पर 3 विकेट से 117 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि ब्रेविस अर्धशतक से चूक गए और इसके बाद डेविड मिलर भी 63 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाज एक बार फिर हावी हो गए और साउथ अफ्रीका की टीम को 190 रन तक भी नहीं पहुंचने दिया।
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टॉप के तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। एडेन मार्करम 4 रन, क्विंटन डी कॉक 6 रन और रायन रिकल्टन 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर के बीच शानदार साझेदारी हुई और दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन ठोके।
बुमराह हिट लेकिन वरुण फेल
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को 180 रन के पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। हालांकि इस दौरान भारत का ब्रह्मास्त्र कहे जाने वाले वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह से बेअसर नजर आए और चार ओवर में 47 रन खर्च कर दिए, हालांकि उन्हें एक सफलता जरूर मिली। वहीं हार्दिक पंड्या ने चार ओवर में 45 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। शिवम दुबे ने भी दो ओवर में 32 रन खर्च किए।
वरुण, हार्दिक और दुबे ने मिलकर 10 ओवर में 124 रन लुटा दिए। हालांकि जसप्रीत बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को 200 रन के भीतर रोकने में कामयाब रही।
Sports – Patrika | CMS


