ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट:सोना एक हफ्ते में ₹4,000 बढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, देश में जल्द नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड बनेगा

ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट:सोना एक हफ्ते में ₹4,000 बढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, देश में जल्द नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड बनेगा

कल की बड़ी खबर ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी रही। ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग का असर भारत के तेल, व्यापार, शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। वहीं इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 2.67 लाख रुपए पर पहुंच गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट: सोना-चांदी महंगा हो सकता है; होर्मुज रूट बंद हुआ तो 10% एक्सपोर्ट भी खतरे में ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग का असर भारत के तेल, व्यापार, शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध और बढ़ता है तो होर्मुज स्ट्रेट बंद हो सकता है। इससे भारत को हर महीने होने वाली तेल सप्लाई का आधा हिस्सा खतरे में पड़ जाएगा। इसके अलावा भारत का नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट भी प्रभावित हो सकता है। इसका 10% से ज्यादा हिस्सा इस क्षेत्र से सप्लाई होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जंग बढ़ने से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ती है और इसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इस हफ्ते सोने-चांदी में बढ़त रही: सोना ₹4,000 बढ़कर ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹17,000 महंगी हुई इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 4 हजार रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 20 फरवरी, शुक्रवार को 1,55 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.50 लाख किलो से बढ़कर 2.67 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 17 हजार रुपए बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. देश में जल्द बनेगा नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड: गिग वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा मिलेगा; हेल्थ इंश्योरेंस और फैमिली वेलफेयर जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी महाराष्ट्र के लेबर मिनिस्टर आकाश फुंडकर ने विधानसभा में जानकारी दी है कि केंद्र सरकार जल्द ही गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए ‘नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड’ का गठन करने जा रही है। इस बोर्ड के जरिए डिलीवरी पार्टनर्स और फ्रीलांसर्स को हेल्थ केयर, इंश्योरेंस और फैमिली वेलफेयर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। अब तक इन वर्कर्स को केवल बिजनेस पार्टनर माना जाता था, लेकिन नए कोड के तहत उन्हें पहली बार औपचारिक ‘वर्कर’ का दर्जा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अमेरिकी रक्षा विभाग के नेटवर्क पर ओपन-एआई का इस्तेमाल होगा: सैम ऑल्टमैन और पेंटागन में समझौता, एंथ्रोपिक को बैन कर ट्रंप सरकार ने दी जगह सैम ऑल्टमैन की कंपनी ओपन-एआई (OpenAI) और अमेरिकी रक्षा विभाग (DoW) के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत ओपन-एआई अपने कुछ मॉडल्स को पेंटागन के क्लासिफाइड (गोपनीय) नेटवर्क पर तैनात करेगा। ओपन-एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओपन-एआई की प्रतिद्वंद्वी कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ (Anthropic) की टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *