झांसी में रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात होंगे पूर्व सैनिक:मंडल में पॉइंट्स मेन भी बनाए जाएंगे, इंडियन रेलवे का पहला MOU किया साइन

झांसी में रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात होंगे पूर्व सैनिक:मंडल में पॉइंट्स मेन भी बनाए जाएंगे, इंडियन रेलवे का पहला MOU किया साइन

झांसी रेल मंडल भारतीय रेल का पहला डिवीजन बन गया है, जो रेलवे क्रॉसिंग पर पूर्व सैनिक तैनात करेगा। इसके साथ ही पॉइंट्स मेन के पदों पर भी पूर्व सैन्यकर्मियों को तैनाती मिलेगी। इसको लेकर शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन के साथ एक MOU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) भी साइन किया गया है। बता दें कि अक्सर ये घटनाएं होती हैं कि गेट खुलवाने को लेकर रेलवे की क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन के साथ लोग गुंडई करते हैं। जिसके चलते गेटमैन कई बार अपनी ड्यूटी तक नहीं कर पाते। दूर-दराज के इलाके में तो यह समस्या सबसे ज़्यादा होती है। इसी से निपटने के लिए रेलवे ने नया तरीका निकाल लिया है। विषम परिस्थितियों में देश सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों को अब झांसी मंडल अपनी लेबल क्रॉसिंग पर तैनाती देगा। बता दें कि मंडल में MOU के जरिये 195 गेटमैन और 175 पॉइंट्समैन तैनात किए जाएंगे। शुक्रवार को रेलवे की ओर से वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा और वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार ने समझौता हस्ताक्षर किए। वहीं, आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से कर्नल अनुराग कुमार (रिटायर्ड) ने साइन किए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *