बूंदी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बूंदी नगर कार्यकारिणी ने 26 अक्टूबर से 21 दिवसीय वृहद गृह संपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान का शुभारंभ हंसा देवी माता मंदिर में पत्रक और साहित्य को देवी के चरणों में अर्पित कर किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर ‘पंच परिवर्तन’ के संदेशों को आम लोगों तक पहुँचाना है। नगर संघचालक महेश पटवारी ने बताया कि यह अभियान संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता परिवारों से संपर्क कर संक्षिप्त चर्चा करेंगे और ‘पंच परिवर्तन’ के छह प्रमुख विषयों—सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य—पर प्रकाश डालेंगे। यह अभियान 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगा। गृह संपर्क अभियान के मुख्य उद्देश्य और संदेश अभियान के दौरान प्रत्येक परिवार को ब्रोशर, भारत माता का चित्र और स्टीकर निशुल्क प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा यह अभियान पहले भी आयोजित किया जा चुका है। संघ के 60 वर्ष पूरे होने पर 1985 में स्वयंसेवकों ने नगरों और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित किया था।


