Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर इस समय रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बावल काट रहा है। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म रामायण’ को लेकर लोगों में खासा जोश देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ये फिल्म ‘रामायण’ इस वक्त भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड कर रहा है, जहां कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कई भारतीय फैंस का मेकर्स ने दिल दुखा दिया है। लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है और हर कोई कमेंट कर मेकर्स से सवाल-जवाब कर रहे हैं। आइये जानते हैं इसका बड़ा कारण…
फिल्म रामायण का टीजर हुआ रिलीज (Ranbir Kapoor Ramayana Teaser Out In Los Angeles)
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी टीम के साथ लॉस एंजिल्स में हैं। वही फिल्म के निर्माताओं ने ‘रामायण’ का पहला टीजर भारत के बजाय सात समंदर पार अमेरिका के लॉस एंजिल्स (LA) में रिलीज कर दिया है, हैरान करने वाली बात यह है कि भारतीय दर्शकों, जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उन्हें अभी तक यह टीजर देखने को नहीं मिला है। भारतीय फिल्म होने के बावजूद विदेश को दी गई इस प्राथमिकता ने फैंस की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा (Indian Fans Angry after Ramayana Teaser Out)
जैसे ही यह खबर इंटरनेट पर वायरल हुई, ट्विटर (X) पर मेकर्स और रणबीर कपूर को ट्रोल किया जाने लगा। लोगों का कहना है कि रामायण हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, तो इसकी पहली झलक देखने का हक भी पहले भारतीयों का होना चाहिए था। एक नाराज यूजर ने लिखा, “भारत में रिलीज करने में क्या दिक्कत थी? यह एक भारतीय फिल्म है, तो इसे पहले विदेशियों को क्यों दिखाया गया?”
वहीं एक अन्य यूजर ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “निर्माताओं को सिर्फ पैसा चाहिए और वह एनआरआई (NRI) मार्केट को लुभाने में लगे हैं। उन्हें हमारी भावनाओं की कोई कद्र नहीं है। कम से कम वाराणसी में कोई बड़ा इवेंट तो कर सकते थे!” एक अन्य ने लिखा- हनुमान जयंती

पब्लिसिटी स्टंट या मजबूरी? (Fans React On Ramayana Teaser Out)
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी मानना है कि यह सब सिर्फ भारत में ‘हाइप’ क्रिएट करने के लिए किया जा रहा है। लोगों का तर्क है कि ‘रामायण’ जैसी महान गाथा को ग्लोबल ब्रांड बनाने के चक्कर में मेकर्स इसकी जड़ों को भूल रहे हैं।

हनुमान जयंती पर आएगा ‘राम’ का लुक
विवादों के बीच, मेकर्स ने साफ किया है कि हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रणबीर कपूर का ‘राम’ वाला अधिकारिक फर्स्ट लुक जारी किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, और केजीएफ स्टार यश ‘रावण’ के दमदार अवतार में नजर आएंगे। साथ ही सनी देओल ‘हनुमान’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभा रहे हैं।
यह फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली है। अब देखना यह होगा कि मेकर्स इस नाराजगी को कैसे दूर करते हैं और भारतीय फैंस के लिए क्या कुछ खास लेकर आते हैं।


