भारतीय क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ने किए महाकाल दर्शन:परिवार संग भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेटर यास्तिका भाटिया ने किए महाकाल दर्शन:परिवार संग भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने रविवार सुबह उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन किए। उन्होंने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। यास्तिका भाटिया अपने परिवार के साथ तड़के भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इस अनुभव से मन को शांति और संतोष मिला। 2021 में किया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण यास्तिका भाटिया ने फरवरी 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में पदार्पण किया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *