भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बाद ललितपुर में उत्साह का माहौल देखा गया। क्रिकेट प्रेमियों ने इस ऐतिहासिक जीत का जोरदार जश्न मनाया। शहर भर में आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग जमकर थिरके। जीत की खुशी में सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। देखिए तस्वीरें… इस अवसर पर, राजीव बबेले ने अपने घर के पास एक बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की थी। यहां सौ से अधिक लोग मैच देखने के लिए एकत्र हुए थे। भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित होते ही, उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया।


