जातीय भेदभाव खत्म होने पर ही भारत बनेगा विश्व गुरु:आशुतोष मिश्र ने कहा- जब तक हिन्दू असंगठित रहेंगे, तब तक पुलवामा जैसी घटनाएं होंगी

जातीय भेदभाव खत्म होने पर ही भारत बनेगा विश्व गुरु:आशुतोष मिश्र ने कहा- जब तक हिन्दू असंगठित रहेंगे, तब तक पुलवामा जैसी घटनाएं होंगी

जफराबाद कस्बे के बाबा लालदास मंदिर प्रांगण में रविवार को सकल हिन्दू समाज खण्ड सिरकोनी के न्याय पंचायत अहमदपुर द्वारा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशुतोष मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। आशुतोष मिश्रा ने कहा कि जब तक हिन्दू सनातनी असंगठित रहेंगे, तब तक पुलवामा जैसी घटनाएं देश में होती रहेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने पर ही भारत पुनः विश्व गुरु बन सकेगा। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा ‘पंच परिवर्तन’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में सनातनियों को जागरूक और संगठित करना है, ताकि लोगों के बीच की जातीय दूरियां समाप्त हों और सभी परिवार की तरह मिल-जुलकर रहें। सम्मेलन में वक्ताओं ने सभी स्वयंसेवकों से सनातनियों को संगठित करने के साथ-साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शीतल प्रसाद गिरी और सुबास गौतम उपस्थित रहे। रमेश चंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि योगेन्द्र श्रीवास्तव ने संचालन किया। कार्यक्रम संयोजक राजेश जायसवाल ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बाबा लालदास मंदिर के प्रधान पुजारी नवीन मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, अखिलेश चन्द्र निषाद, सर्वेश सिंह, दिनेश सिंह, अमूल्य सिंह, रौनक बरनवाल, हर्ष सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, रवि सिंह, बीनू सिंह, विनय मौर्य, अमलेश मौर्य, अवधेश बरनवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, शिव ज्योति, ताराचंद माली और चंदन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *