India vs England Semi final: इंग्लैंड को हराकर भारत रचेगा इतिहास, फैंस ने बाबा विश्वनाथ से मांगा जीत का आशीर्वाद

India vs England Semi final: इंग्लैंड को हराकर भारत रचेगा इतिहास, फैंस ने बाबा विश्वनाथ से मांगा जीत का आशीर्वाद

वाराणसी: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सेमीफाइनल खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई है और हर भारतीय यह चाहता है कि इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचे और टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करे। इसको लेकर देश भर के अलग-अलग स्थान पर प्रार्थनाओं का दौर भी चल रहा है। इसी कड़ी में नमामि गंगे की टीम ने बाबा विश्वनाथ के द्वार पर खड़े होकर उनकी आरती उतारी और मां गंगा से भारत की जीत की दुआ मांगी।

उतारी गई बाबा विश्वनाथ की आरती

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच होने वाला है। इसको लेकर नमामि गंगे की टीम ने ललिता घाट पर बाबा विश्वनाथ के द्वारा के पास खड़े होकर उनकी आरती उतारी। इसके साथ ही मां गंगा की आरती उतारकर जीत की दुआ मांगी गई।

लोगों ने मांगी जीत की दुआ

हाथों में खिलाड़ियों की तस्वीर, क्रिकेट बैट और बॉल लेकर फैंस ललिता घाट के बाबा विश्वनाथ के दरबार में जाने वाले उनके गेट के पास पहुंचे। इस दौरान भारत की जीत के लिए शंखनाद भी किया गया। चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा हिंदुस्तान जीतेगा, के नारे भी लगाए गए। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग बाबा विश्वनाथ से भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते नजर आए।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर भारत को फाइनल का टिकट चाहिए तो इंग्लैंड को हारना पड़ेगा। भारत को बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहिए क्योंकि 140 करोड़ लोगों की निगाहें इस मैच पर हैं। भारत इससे पहले भी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुका है और हम सभी को यह उम्मीद है कि आज इंग्लैंड को हराने के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंचेगी और एक बार फिर टी20 विश्व कप भारत आएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *