India-Pak Conflicts: भारत के डर से पाकिस्तान ने चीन-तुर्की से कर ली एक और बड़ी डील, सामने आई खुफिया जानकारी

India-Pak Conflicts: भारत के डर से पाकिस्तान ने चीन-तुर्की से कर ली एक और बड़ी डील, सामने आई खुफिया जानकारी

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में नौ आतंकी कैंप, रडार साइट्स और 11 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया था। भारी नुकसान के बाद भारत के अगले हमले से बचने उसने अब अपने मुख्य सहयोगी चीन और तुर्की से अरबों रुपये के नए हथियार खरीदे हैं। जिसकी खुफिया लिस्ट सामने आ गई है।

भारतीय इंटेलिजेंस के एक असेसमेंट की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, पाक ने चीन-तुर्की से बड़ी संख्या में मानवरहित कॉम्बैट एयर सिस्टम, लोइटरिंग म्यूनिशन, कामिकेज ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम, लंबी दूरी की मिसाइलें, टैंक, अटैक हेलीकॉप्टर, मेन बैटल टैंक, होवरक्राफ्ट, कॉर्वेट और सबमरीन खरीदे हैं।

अरबों डॉलर में हुआ समझौता

चीन और तुर्की से अरबों डॉलर में इन हथियारों का समझौता हुआ है। भले ही पाकिस्तान खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक अहम सहयोगी बताता है, लेकिन जब हथियार की बात आई तो उसने अपने सबसे खास दोस्त ‘चीन’ से ही सौदा किया। जो अमेरिका का अब खुला दुश्मन हो गया है। इससे पाक और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट हुआ पाक

खुफिया जानकारी और आकलन के आधार पर पहली बार यह बताया गया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान ने अपना रक्षा सौदों (डिफेंस एक्विजिशन) को काफी तेज कर दिया है।

रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना मुख्यालय (GHQ) ने कुल 31 मानवरहित लड़ाकू हवाई सिस्टम (UCAV) खरीदे हैं। जिसमें तुर्की से उसने 1 हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (HALE) ड्रोन ‘Akinci’ खरीदा है।

इसके अलावा, चीन से पाक ने 30 HALE ड्रोन Caihong CH-4 और CH-5 खरीदे हैं। दावा है कि इन सभी 31 ड्रोनों की ऑपरेशनल रेंज 6,000 किलोमीटर से ज्यादा है।

ये ड्रोन हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दाग सकते हैं, लेजर-गाइडेड बम गिरा सकते हैं और 8 किलोमीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर उड़ान भर सकते हैं।

पाक ने और क्या-क्या खरीदा?

इसके अलावा, पाकिस्तान ने अपनी सेना के लिए 200 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाले कुल 1,014 लोइटरिंग म्यूनिशन और कामिकेज ड्रोन खरीदे हैं।

तुर्की से पाक ने 350 YIHA और 17 Kargi (लोइटरिंग म्यूनिशन) खरीदे हैं। वहीं, चीन से उसने चीन से 274 DA II और IV व 126 Oscar-I खरीदे हैं।

पाकिस्तान ने 50 किलोमीटर से कम रेंज वाले 1,700 से ज्यादा छोटे कामिकेज ड्रोन भी खरीदे हैं। ये भी तुर्की और चीन से ही हैं। ये सभी ड्रोन आत्मघाती हमले करने या लक्ष्य पर लंबे समय तक उड़ान भरकर हमला करने में सक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *