नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा सील:5 मार्च को मतदान के मद्देनजर 72 घंटे के लिए आवाजाही बंद

नेपाल चुनाव से पहले भारत-नेपाल सीमा सील:5 मार्च को मतदान के मद्देनजर 72 घंटे के लिए आवाजाही बंद

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। महाराजगंज जनपद से सटी नेपाल की 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह सीमा 2 मार्च से 72 घंटे के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चुनाव संपन्न होने के बाद सीमा को सामान्य रूप से फिर से खोल दिया जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सोनौली सीमा पर देर रात जायजा लेने पर नौतनवा के एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि नेपाल चुनाव के मद्देनजर सोनौली सीमा को सील कर दिया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम ने बताया कि केवल आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहेंगी। एसएसबी के जवान पूरी तरह अलर्ट हैं और सीमा पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। 72 घंटे तक सीमा सील रहेगी और नेपाल में चुनाव संपन्न होने के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *