भारत पर 50% नहीं 15% अमेरिकी टैरिफ लग सकता है:जल्द ट्रेड डील के आसार, अमेरिकी मक्का-एथेनॉल की खरीद बढ़ा सकता है भारत

भारत पर 50% नहीं 15% अमेरिकी टैरिफ लग सकता है:जल्द ट्रेड डील के आसार, अमेरिकी मक्का-एथेनॉल की खरीद बढ़ा सकता है भारत

भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील होने के आसार हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की चुनिंदा वस्तुओं पर लगने वाला 50% टैरिफ घटकर 15% हो सकता है। ट्रेड डील से जुड़े सूत्रों के अनुसार ऊर्जा और कृषि सेक्टर वार्ता की टेबल पर सबसे अहम हैं। भारत इनमें कुछ रियायत दे सकता है। अमेरिकी वार्ताकार दावा कर रहे हैं कि भारत धीरे-धीरे रूसी कच्चे तेल की खरीद में कमी ला सकता है। साथ ही, अमेरिका से नॉन जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) मक्का और सोयामील के ​लिए बाजार को खोल सकता है। भारत का मानना है कि तेजी से बढ़ी घरेलू पोल्ट्री, डेयरी और एथेनॉल इंडस्ट्री में अमेरिकी उत्पाद खप जाएंगे। भारतीय किसानों के हित भी प्रभावित नहीं होंगे। अभी भारत सालाना लगभग 5 लाख टन मक्का अमेरिका से आयात करता है। भारत में प्रीमियम पनीर बेचना चाहता है अमेरिका रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अमेरिकी पक्ष को दो टूक बता दिया है कि नॉन जीएम मक्का पर वर्तमान में 15% टैक्स को कम नहीं किया जाएगा। अमेरिका, भारत पर प्रीमियम चीज (पनीर) को भी एंट्री देने के लिए दबाव डाल रहा है, लेकिन भारत इस पर फिलहाल राजी नहीं है। बता दें कि ट्रम्प ने भारत पर अप्रैल में 25% फिर रूस से कच्चा तेल लेने पर 25% की पैनल्टी लगाकर कुल 50% टैरिफ थोपा हुआ है। भारत अभी रूस से अपनी जरूरतों का 34%, जबकि अमेरिका से 10% कच्चे तेल का आयात करता है। ट्रम्प की ईगो के कारण अब तक डील अटकी पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने बताया कि भारत- अमेरिका ट्रेड डील ट्रम्प की टेबल पर है। भारत अपने ​घरेलू हितों से समझौते नहीं करेगा, लेकिन अमेरिका को ट्रेडिंग पार्टनर के रूप में तवज्जो देता है। दिक्कत ट्रम्प की ईगो से हो रही है। ट्रम्प ने EU, जापान और द. कोरिया पर दबाव डालकर ट्रेड डील की है, वे भारत के साथ भी ऐसा चाहते थे, पर ट्रम्प जानते हैं कि ये आसान नहीं, इसलिए वे भारत के साथ हॉट-​कोल्ड रवैया अपना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *