इंडिया-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टेस्ट- AUS 323 पर ऑलआउट:एनाबेल सदरलैंड का शतक, एलिस पैरी की फिफ्टी, सायली सतघरे ने 4 विकेट लिए

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया विमेंस टेस्ट- AUS 323 पर ऑलआउट:एनाबेल सदरलैंड का शतक, एलिस पैरी की फिफ्टी, सायली सतघरे ने 4 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलियाई विमेंस क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट की पहली पारी में 323 रन पर ऑलआउट हो गई है। पर्थ में खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 90.4 ओवर तक खेली। भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से डेब्यूटेंट सायली सतघरे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। सदरलैंड ने 129 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पैरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने 171 बॉल पर 129 रन की पारी खेली। क्रांति-दीप्ति ने 2-2 विकेट लिए
भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। पहले दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है। पूरी खबर… ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ऑस्ट्रेलियाई विमेंस क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट की पहली पारी में 323 रन पर ऑलआउट हो गई है। पर्थ में खेले जा रहे इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 90.4 ओवर तक खेली। भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से डेब्यूटेंट सायली सतघरे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। सदरलैंड ने 129 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पैरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने 171 बॉल पर 129 रन की पारी खेली। क्रांति-दीप्ति ने 2-2 विकेट लिए
भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। पहले दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है। पूरी खबर… ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *