IND vs NZ 5th T20i Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी को धमाकेदार मुकाबला खेला गया। पांच टी20 मैचों की सीरीज के इस पांचवें और आखिरी मैच में भारत ने 46 रन से शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 4-1 से अपने नाम दर्ज कर ली है। भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने छक्कों की बारिश करते हुए स्कोर को 271 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में फिन एलन ने भी धमाकेदार पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड को 225 तक पहुंचाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। इस एतिहासिक मैच में कुल 36 छक्कों के साथ टोटल 496 रन बने। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है।
एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के
41 बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर सोफिया 2025
36 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026 *
35 वेस्टइंडीज़ बनाम दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2023
34 वेस्टइंडीज़ बनाम इंग्लैंड सेंट जॉर्ज 2023
एक T20I में सबसे ज़्यादा मैच कुल रन
517 वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2023
496 भारत बनाम न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026 *
489 वेस्टइंडीज बनाम भारत लॉडरहिल 2016
T20I में सबसे महंगे 5-विकेट हॉल
5/51 अर्शदीप सिंह बनाम न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026
5/40 अल्जारी जोसेफ बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2023
5/39 लुंगी एनगिडी बनाम इंग्लैंड ब्रिस्टल 2022
100+ व्यक्तिगत स्कोर और 5+ विकेट
भारत की ओर से चौथी बार एक T20I में 100+ व्यक्तिगत स्कोर और 5+ विकेट लिए हैं। टी20 में ऐसा सिर्फ 13 बार हुआ है और भारत ने ऐसा सबसे ज्यादा बार किया है।
– केएल राहुल (101) और कुलदीप (5/24) बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2018
– विराट कोहली (122) और भुवनेश्वर (5/4) बनाम अफगानिस्तान दुबई 2022
– सूर्यकुमार यादव (100) और कुलदीप (5/17) बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2023
– ईशान किशन (103) और अर्शदीप (5/51) बनाम न्यूज़ीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026
पावरप्ले में भारत के खिलाफ 50+ स्कोर
57*(25) फिन एलन तिरुवनंतपुरम 2026 *
56(24) लिटन दास एडिलेड 2022
52(21) कैमरन ग्रीन हैदराबाद 2022
51(21) जॉनसन चार्ल्स लॉडरहिल 2016
भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा पावरप्ले टोटल
79/1 न्यूज़ीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026 *
78/0 वेस्टइंडीज़ लॉडरहिल 2016
78/1 दक्षिण अफ्रीका गकेबरहा 2023
75/2 श्रीलंका कोलंबो RPS 2018
एक फुल मेंबर के खिलाफ सबसे ज्यादा टोटल टीम
304/2 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैनचेस्टर 2025
297/6 भारत बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024
283/1 भारत बनाम साउथ अफ्रीका जोबर्ग 2024
278/3 अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड देहरादून 2019
271/5 भारत बनाम न्यूजीलैंड त्रिवेंद्रम 2026*
एक द्विपक्षीय सीरीज में एक टीम द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के
69 भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026 (5 T20I)
64 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज 2023 (5)
64 आस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज 2025 (5)
62 कंबोडिया बनाम इंडोनेशिया 2025 (8)
एक ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा सबसे ज़्यादा रन दिए गए
30 डैरिल टफी बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑकलैंड 2005
29 हैमिश बेनेट बनाम वेस्टइंडीज ऑकलैंड 2020
29 ईश सोढ़ी बनाम भारत विजाग 2026
29 ईश सोढ़ी बनाम भारत त्रिवेंद्रम 2026
T20I में 3000 रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी (गेंदों के आधार पर)
1822 सूर्यकुमार यादव *
1947 मुहम्मद वसीम
2068 जोस बटलर
2077 आरोन फिंच
2113 डेविड वार्नर
2149 रोहित शर्मा
2169 विराट कोहली


