T20 वर्ल्ड कप में आज पहला वार्म-अप मैच खेलेगी इंडिया ए, तिलक वर्मा समेत ये स्टार उतरेंगे मैदान पर, देखें पूरा स्क्वॉड

T20 वर्ल्ड कप में आज पहला वार्म-अप मैच खेलेगी इंडिया ए, तिलक वर्मा समेत ये स्टार उतरेंगे मैदान पर, देखें पूरा स्क्वॉड

India A squad for T20 World Cup: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन आखिरकार खत्म हो गया है। आज से 2 फरवरी वार्म-अप मैच शुरुआत होने वाली है। पहला मैच में दोपहर को अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। जबकि शाम को इंडिया ए यूएसए के खिलाफ एक्शन में होगी। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंडिया ए का खुलासा किया है। इस 15 सदस्यीय टीम में तिलक वर्मा और रियान पराग समेत सभी आईपीएल के उभरते सितारों को शामिल किया गया है।

आयुष बडोनी संभालेंगे टीम की कमान

इंडिया ए अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलने बाद दूसरे मैच में 6 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी। इंडिया ए तिलक वर्मा को इसलिए शामिल किया गया है कि वह फिटनेस टेस्‍ट पास करने के बाद अपनी वर्ल्‍ड कप की तैयारी को परख सकें। इस टीम में वाशिंगटन सुंदर नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अभी ठीक होने में कुछ समय लगेगा।

भारत के लिए भी वार्म-अप मैच खेलेंगे तिलक

15 खिलाड़ियों की ये टीम टैलेंट से भरी हुई है। सबसे पहले बात करते हैं तिलक की, जो पेट की सर्जरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज मिस कर चुके है। हालांकि, यह अच्छी खबर है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-3 बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। उन्हें ग्रुप स्टेज से पहले मैच खेलने का समय चाहिए और ये मैच निश्चित रूप से तिलक को वह मौका देंगे। वह 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के एकमात्र वार्म-अप मैच में भी खेल सकते हैं।

रियान पराग और मयंक यादव ने भी पास किया टेस्‍ट

तिलक के साथ ही रियान पराग और मयंक यादव ने भी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास किया है। पराग के कंधे में चोट लगी थी और वह पिछले दो महीने से एक्शन से बाहर थे। वहीं, मयंक यादव, जिनका भाग्य साथ नहीं दे रहा था, वह भी वापस आ गए हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि वह देश के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 अभ्यास के लिए इंडिया ए टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल

तारीख टीम वेन्‍यू समय (IST)
Feb 2 अफगानिस्‍तान बनाम स्‍कॉटलैंड बेंगलुरु 3:00 PM
Feb 2 इंडिया ए बनाम यूएसए नवी मुंबई 5:00 PM
Feb 2 कनाडा बनाम इटली चेन्‍नई 7:00 PM
Feb 3 श्रीलंका ए बनाम ओमान कोलंबो 1:00 PM
Feb 3 नीदरलैंड बनाम जिम्‍बाब्‍वे कोलंबो 3:00 PM
Feb 3 नेपाल बनाम यूएई चेन्‍नई 5:00 PM
Feb 4 नामीबिया बनाम स्‍कॉटलैंड बेंगलुरु 1:00 PM
Feb 4 अफगानिस्‍तान बनाम वेस्‍टइंडीज बेंगलुरु 3:00 PM
Feb 4 आयरलैंड बनाम पाकिस्‍तान कोलंबो 5:00 PM
Feb 4 भारत बनाम साउथ अफ्रीका नवी मुंबई 7:00 PM
Feb 5 ओमान बनाम जिम्‍बाब्‍वे कोलंबो 1:00 PM
Feb 5 कनाडा बनाम नेपाल चेन्‍नई 3:00 PM
Feb 5 न्‍यूजीलैंड बनाम यूएसए नवी मुंबई 5:00 PM
Feb 6 इटली बनाम यूएई चेन्‍नई 3:00 PM
Feb 6 इंडिया ए बनाम नामीबिया बेंगलुरु 5:00 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *