माले का डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन धरना:समस्तीपुर के 907 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग, सरकारी बस स्टैंड में प्रदर्शन

माले का डीएम ऑफिस पर अनिश्चितकालीन धरना:समस्तीपुर के 907 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग, सरकारी बस स्टैंड में प्रदर्शन

समस्तीपुर में भाकपा माले और खेग्राम्स ने सुंदरैयानगर के 907 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है। इसको लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन ‘डेरा डालो-घेरा डालो’ आंदोलन शुरू किया है। यह आंदोलन शहर के सरकारी बस स्टैंड में भूमिहीन लोगों के मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा है। आज भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम चौक से एक विशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस समाहरणालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगों में हसनपुर के मंगलगढ़ (सुंदरैयानगर) से उजाड़े गए 907 दलित परिवारों को पर्चा देकर बसाना, समस्तीपुर जिले के सभी भूमिहीनों को वासभूमि-आवास उपलब्ध कराना, सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पर्चा देना और पर्चाधारियों को कब्जा दिलाना शामिल है। एक घंटे तक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने लगभग एक घंटे तक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद, उपस्थित मजिस्ट्रेट के आग्रह पर, कार्यकर्ताओं का जत्था समाहरणालय के सामने सरकारी बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन पर बैठ गया। इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने की। खेग्राम्स के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने सभा का संचालन किया। सभा को भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार, महावीर पोद्दार, जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, जयंत कुमार, अनील चौधरी, खेग्राम्स जिला सचिव जीबछ पासवान सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार और खेग्राम्स जिला सचिव जीबछ पासवान ने बताया कि हसनपुर के मंगलगढ़ (सुंदरैयानगर) में लगभग एक हजार परिवार 1992 से केशरेहिंद सरकारी जमीन पर बसे हुए थे। इन परिवारों के नाम मतदाता सूची में थे और उन्हें राशन कार्ड, बिजली, पानी जैसी सभी सरकारी सुविधाएं हासिल थीं। नेताओं ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत पुलिस और सामंती गुंडों के गठजोड़ ने इन परिवारों को उजाड़ दिया। दलितों-गरीबों पर बुलडोजर चलाने का आरोप जिले के अन्य प्रखंडों में सरकारी जमीन पर बसे दलितों-गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास देने के सरकारी प्रावधान के बाबजूद उन्हें न वास भूमि दिया जा रहा है और न ही आवास दिया जा रहा है। सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे परिवारों को पर्चा तक नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके आवास योजना का राशि लौट रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदरैयानगर के उजाड़े गये 907 परिवारों को पर्चा देकर बसाने, जिले के सभी भूमिहीनों को वासभूमि-आवास और सरकारी जमीन पर बसे परिवारों को पर्चा देने का प्रशासन की ओर से आश्वासन दिए जाने तक अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया आंदोलन काम से वार्ता करने को लेकर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है मजिस्ट्रेट को मिले ज्ञापन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में भाकपा माले और खेग्राम्स ने सुंदरैयानगर के 907 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है। इसको लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन ‘डेरा डालो-घेरा डालो’ आंदोलन शुरू किया है। यह आंदोलन शहर के सरकारी बस स्टैंड में भूमिहीन लोगों के मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा है। आज भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम चौक से एक विशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस समाहरणालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगों में हसनपुर के मंगलगढ़ (सुंदरैयानगर) से उजाड़े गए 907 दलित परिवारों को पर्चा देकर बसाना, समस्तीपुर जिले के सभी भूमिहीनों को वासभूमि-आवास उपलब्ध कराना, सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पर्चा देना और पर्चाधारियों को कब्जा दिलाना शामिल है। एक घंटे तक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने लगभग एक घंटे तक अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद, उपस्थित मजिस्ट्रेट के आग्रह पर, कार्यकर्ताओं का जत्था समाहरणालय के सामने सरकारी बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन पर बैठ गया। इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाकपा माले के जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने की। खेग्राम्स के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने सभा का संचालन किया। सभा को भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य ललन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार, महावीर पोद्दार, जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, जयंत कुमार, अनील चौधरी, खेग्राम्स जिला सचिव जीबछ पासवान सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार और खेग्राम्स जिला सचिव जीबछ पासवान ने बताया कि हसनपुर के मंगलगढ़ (सुंदरैयानगर) में लगभग एक हजार परिवार 1992 से केशरेहिंद सरकारी जमीन पर बसे हुए थे। इन परिवारों के नाम मतदाता सूची में थे और उन्हें राशन कार्ड, बिजली, पानी जैसी सभी सरकारी सुविधाएं हासिल थीं। नेताओं ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत पुलिस और सामंती गुंडों के गठजोड़ ने इन परिवारों को उजाड़ दिया। दलितों-गरीबों पर बुलडोजर चलाने का आरोप जिले के अन्य प्रखंडों में सरकारी जमीन पर बसे दलितों-गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास देने के सरकारी प्रावधान के बाबजूद उन्हें न वास भूमि दिया जा रहा है और न ही आवास दिया जा रहा है। सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे परिवारों को पर्चा तक नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके आवास योजना का राशि लौट रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदरैयानगर के उजाड़े गये 907 परिवारों को पर्चा देकर बसाने, जिले के सभी भूमिहीनों को वासभूमि-आवास और सरकारी जमीन पर बसे परिवारों को पर्चा देने का प्रशासन की ओर से आश्वासन दिए जाने तक अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया आंदोलन काम से वार्ता करने को लेकर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है मजिस्ट्रेट को मिले ज्ञापन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *