चौथी कक्षा के प्रश्नपत्र में अभद्र प्रश्न:विकल्प में ‘राम’ नाम पर हिंदू संगठन भड़के, पुतला जलाया

चौथी कक्षा के प्रश्नपत्र में अभद्र प्रश्न:विकल्प में ‘राम’ नाम पर हिंदू संगठन भड़के, पुतला जलाया

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक चौथी कक्षा के प्रश्नपत्र में ‘राम’ नाम को विकल्प के तौर पर दिए जाने के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। यह घटना धमतरी जिले के गांधी मैदान में हुई, जहां हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने पुतला दहन किया। उनका आरोप है कि अर्धवार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के प्राथमिक विभाग की कक्षा चौथी के अंग्रेजी विषय के प्रश्न क्रमांक 1 में “What is the name of Mona’s dog?” पूछा गया था। इसके विकल्पों में अंतिम विकल्प के रूप में ‘राम’ (Ram) नाम दिया गया था। हिंदू जागरण मंच ने परीक्षा प्रश्न पर जताई नाराजगी मंच के सदस्यों ने बताया कि यह प्रश्न कक्षा चौथी के पाठ संख्या 9 ‘Mona’s FARM’ से लिया गया है। हालांकि, मूल पाठ में ‘राम’ शब्द का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित तरीके से भावी पीढ़ी में ‘डॉग का नाम राम’ रखने और सनातन धर्म का अपमान करने की भावना भरने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंची है। हिन्दू जागरण मंच ने इस मामले में सनातन धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने में शामिल कर्मचारी-अधिकारियों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई की मांग की है। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो जिला धमतरी द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *