बेतिया में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर के सुप्रिया सिनेमा रोड (एनएच-727) पर गैस सिलेंडर से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कई बाइकों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदता चला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जानें, कब क्या हुआ… लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए ट्रक को रोकने की कोशिश की और गंभीर रूप से घायल महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उसे इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। बेतिया में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर के सुप्रिया सिनेमा रोड (एनएच-727) पर गैस सिलेंडर से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कई बाइकों को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण सड़क पर चल रही बाइकों को रौंदता चला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सड़क किनारे दो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी मिलीं, जबकि एक स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी हुई थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जानें, कब क्या हुआ… लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए ट्रक को रोकने की कोशिश की और गंभीर रूप से घायल महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। उसे इलाज के लिए बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।


