India W vs Australia W only Test Highlights: भारतीय महिला टीम को एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम इस दौरे पर मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में 12-4 से हार गई।
India W vs Australia W only Test Highlights: भारतीय महिला टीम को एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से शिकस्त दी है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर वनडे सीरीज गंवाने के बाद ये टेस्ट मुकाबला पर्थ के वाका ग्राउंड पर खेला गया। भारत की पहली पारी महज 198 रन पर सिमट गई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 323 रन बनाते हुए 125 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में महज 149 रन बनाते हुए कंगारू टीम के सामने सिर्फ 25 रन का लक्ष्य रखा, जिसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ भारतीय टीम इस दौरे मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में 12-4 से हार का सामना करना पड़ा है।
इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 और इतने ही वनडे मैचों के साथ एक टेस्ट मैच की मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेली गई। टी20 में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की तो वनडे में मेजबान टीम ने भारतीय टीम का सूपड़ा साफ कर दिया और अब एकमात्र टेस्ट में भी भारत हार गया। इस तरह टूर के हिसाब से भारत 12-4 से हार गया है।
12-4 से हार का गणित
दरअसल, इस दौरे पर एक टी20 मैच के लिए 2 अंक और वनडे मैच जीतने के लिए भी 2 अंक थे। जबकि टेस्ट मैच जीतने पर चार अंक निर्धारित थे। भारत ने सिर्फ दो टी20 मैच जीते, जिसके बाद उसके खाते में सिर्फ चार अंक आए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने एक टी20 से दो, तीन वनडे से छह और एकमात्र टेस्ट से चार अंक अर्जित कर कुल 12 अंक हासिल किए।
महज 149 रन पर सिमटा भारत
भारतीय महिला टीम को पर्थ डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन 8 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट की करारी शिकस्त मिली है। आज भारत अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 105 रन से आगे खेलते हुए महज 149 रन पर सिमट गया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को महज 25 रन का लक्ष्य मिला। प्रतिका रावल ने 137 गेंदों पर 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, आज एशले गार्डनर 8/2 और एलेना किंग ने 23/2 के शानदार स्पेल डाले।
Sports – Patrika | CMS


