IND vs ZIM: क्या चेन्नई में उलटफेर करेगा जिम्बाब्वे, या भारत हासिल करेगा एकतरफा जीत? पढ़ें चेपॉक की पिच का हाल

IND vs ZIM: क्या चेन्नई में उलटफेर करेगा जिम्बाब्वे, या भारत हासिल करेगा एकतरफा जीत? पढ़ें चेपॉक की पिच का हाल

टूर्नामेंट से पहले एक पिच को पूरी तरह दोबारा तैयार किया गया है, और तब से यहां कोई मैच नहीं हुआ, इसलिए ये फ्रेश और अच्छी बाउंस वाली है। पिच बैटिंग-फ्रेंडली होगी, बल्लेबाज अच्छे शॉट्स खेल सकेंगे, बॉल अच्छे से बल्ले पर आएगी। 

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुक़ाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच 26 फरवरी को खेलक जाएगा। सुपर 8 का यह मुक़ाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने पहले सुपर-8 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में यह उनके लिए ‘करो या मरो’ मुक़ाबला है। अगर भारत यह मैच हार जाता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।

चेपॉक की पिच का हाल

पारंपरिक रूप से चेपॉक की पिच धीमी और स्पिनर्स को मदद करने वाली होती है, लेकिन इस बार फ्रेश पिच तैयार की गई है। टूर्नामेंट से पहले एक पिच को पूरी तरह दोबारा तैयार किया गया है, और तब से यहां कोई मैच नहीं हुआ, इसलिए ये फ्रेश और अच्छी बाउंस वाली है। पिच बैटिंग-फ्रेंडली होगी, बल्लेबाज अच्छे शॉट्स खेल सकेंगे, बॉल अच्छे से बल्ले पर आएगी। इस मैदान पर पार स्कोर 180–190 के आसपास संभव माना जा रहा है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते। सिर्फ 3 ही मैच जिम्बाब्वे के पक्ष में रहे। दोनों देश टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ एक ही बार आमने-सामने रहे हैं, जिसे भारत ने अपने नाम किया था। भारत-जिम्बाब्वे के बीच द्विपक्षीय सीरीज के सभी मैच हरारे में खेले गए हैं।

दोनों देशों के बीच टी20 क्रिकेट का पहला मैच 12 जून 2010 को खेला गया था, जिसे भारत ने 6 विकेट से जीता। 13 जून को सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया। इसके बाद भारत ने साल 2015 में इस देश के खिलाफ 2 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली, जो 1-1 से ड्रॉ रही। जून 2016 में भारत-जिम्बाब्वे के बीच 3 मुकाबलों की सीरीज खेली गई, जिसका पहला मैच मेजबान जिम्बाब्वे ने 2 रन के करीबी अंतर से अपने नाम किया, लेकिन अगले दो मुकाबलों को भारत ने जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

इसके बाद दोनों देश टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आमने-सामने आए, जिसमें भारत ने 186/5 का स्कोर बनाने के बाद जिम्बाब्वे को महज 115 रन पर समेट दिया। यह मैच मेलबर्न में खेला गया था। जुलाई 2024 में भारत ने इस देश के विरुद्ध 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली। जिम्बाब्वे ने सीरीज के पहले मैच को 13 रन से जीतकर सभी को चौंकाया, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार पलटवार करते हुए अगले मुकाबले को 100 रन से अपने नाम किया।

सीरीज के तीसरे मैच को टीम इंडिया ने 23 रन से जीता, जिसके बाद अगले मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए अजेय बढ़त हासिल की। अंतिम मुकाबले को टीम इंडिया ने 42 रन से जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *