दक्षिण अफ्रीका से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई। भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ब्रिजटाउन में 49 रन से हराया था।
India vs South Africa, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी इवेंट में साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद भारतीय टीम को पहली बार हार का मुंह देखना पड़ा है। 2023 विश्व कप के बाद तीनों फॉर्मेट को मिलाकर आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम ने इस मुकाबले से पहले कुल 17 मैच खेले थे और सभी में जीत दर्ज की थी। हालांकि, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया के विजय रथ पर ब्रेक लग गया।
दक्षिण अफ्रीका से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई। भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ब्रिजटाउन में 49 रन से हराया था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2016 में न्यूजीलैंड ने नागपुर में 47 रन से हराया था। इसके अलावा यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। 2019 में न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में भारत को 80 रन से हराया था।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
76 रन vs SA अहमदाबाद 2026
49 रन vs Aus ब्रिजटाउन 2010
47 रन vs NZ नागपुर 2016
इस मैच में टीम मात्र 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में तीसरा सबसे छोटा टोटल है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2016 में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रन पर ढेर हो गया था। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रन बनाए थे।
तीन साल बाद मल्टी-नेशन टी20 टूर्नामेंट में हारा भारत
मल्टी-नेशन टी20 टूर्नामेंट में भारत की पिछले तीन साल में यह पहली हार है। इससे पहले भारत टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारा था। तब से लेकर अबतक टीम इंडिया ने कुल 23 मैच खेले हैं, जिसमें 21 जीते, एक मैच बेनतीजा रहा और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल गंवाया था। उस मुकाबले के बाद से यह आईसीसी इवेंट्स के सभी फॉर्मेट में 18 मैचों में भारत की पहली हार है।
Sports – Patrika | CMS


