IND vs PAK: पाकिस्तान मैच खेलने को राजी, लेकिन क्या मौसम करेगा फैंस के साथ धोखा? पढ़ें कोलंबो के मौसम का हाल

IND vs PAK: पाकिस्तान मैच खेलने को राजी, लेकिन क्या मौसम करेगा फैंस के साथ धोखा? पढ़ें कोलंबो के मौसम का हाल

IND vs PAK: श्रीलंका के मौसम विभाग ने 15 फरवरी को कोलंबो में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मैच में देरी, ओवर में कटौती या यहां तक कि रद्द होने का खतरा भी मंडरा रहा है। 

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कल यानि रविवार 15 फरवरी को खेला जाएगा। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। लेकिन फैंस का यह उत्साह मौसम खराब कर सकता है। मौसम विभाग ने इस मैच के दौरान बारिश की आशंक जताई है।

कोलंबो में बारिश की संभावना

श्रीलंका के मौसम विभाग ने 15 फरवरी को कोलंबो में बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है, जिसके कारण दोपहर और शाम के समय बिखरे तूफानों के साथ बारिश हो सकती है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, कई रिपोर्ट्स में 50-70% तक बारिश की संभावना बताई गई है। इससे मैच में देरी, ओवर में कटौती या यहां तक कि रद्द होने का खतरा भी मंडरा रहा है।

रद्द हुआ मुक़ाबला तो दोनों टीमें सुपर 8 में

अगर भारत-पाकिस्तान का यह ग्रुप मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। ऐसे में दोनों टीमों सुपर-8 में पहुंच जाएंगी। ग्रुप-ए में बड़े उलटफेर की संभावना कम मानी जा रही है। बता दें कि ग्रुप मैचों और सुपर-8 मुकाबलों के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे का प्रावधान नहीं किया है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *