IND vs PAK Live Score Update: कोलंबो से फैंस के लिए गुड न्यूज, आसमान में बादल लेकिन नहीं हो रही बारिश

IND vs PAK Live Score Update: कोलंबो से फैंस के लिए गुड न्यूज, आसमान में बादल लेकिन नहीं हो रही बारिश

IND vs PAK Weather Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) का महामुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। इस मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। सभी फैंस की नज़रें इसी मुकाबले पर टिकी हुई हैं और वे बारिश न होने की दुआ कर रहे हैं। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि इससे पहले 6:30 बजे टॉस होगा।

ताजा मौसम का हाल (IND vs PAK Live Weather Update)

कोलंबो के मौसम की बात करें तो इस वक्त आसमान में कहीं कहीं बादल दिखाई दे रहें हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मौसम आगे भी ऐसा बना रहेगा और समय पर टॉस हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *