भारत से मिली 61 रनों की करारी शिकस्त के बाद इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को मजबूरी बताते हुए कहा कि इनका समय अब खत्म हो चुका है। जानिए किसने क्यों की टीम में बड़े बदलावों की मांग…
T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर टीम पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अब इन खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का समय आ गया है और टीम में नए और अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मौका मिलना चाहिए। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रनों से भारी हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड अब 8-1 हो गया है।
सीनियर खिलाड़ियों पर साधा निशाना
मोहम्मद यूसुफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम के सीनियर खिलाड़ियों की क्लास लगाई। उन्होंने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘शाहीन, बाबर और शादाब का समय अब खत्म हो चुका है। पाकिस्तान की टी-20 टीम को अब नए खिलाड़ियों की जरूरत है, न कि कमजोर टीमों के खिलाफ मिली खोखली जीत की।’
https://x.com/yousaf1788/status/2023070246836576432
ये रहा मैच का हाल
पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। ईशान किशन की शानदार हाफ सेंचुरी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 175/7 रन जोड़े। दूसरी ओर पाकिस्तान की बैटिंग फ्लॉप रही। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ही बेहद खराब रही। कप्तान बाबर आजम सिर्फ 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर अपना विकेट फेंक कर चलते बने, जिससे फैंस काफी नाराज दिखे।
शादाब-शाहीन का खराब प्रदर्शन
शादाब खान ने 15 गेंदों में केवल 14 रन ही बनाए। वहीं गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा निराश किया, उन्होंने केवल 2 ओवर फेंके और 31 रन लुटा दिए और एक विकेट भी नहीं चटका जिसकी वजह से भारत इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाया।
Sports – Patrika | CMS


