IND vs NZ: कीवियों पर बरसे सूर्या-ईशान, रायपुर में भारत ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का कीर्तिमान चकनाचूर

IND vs NZ: कीवियों पर बरसे सूर्या-ईशान, रायपुर में भारत ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का कीर्तिमान चकनाचूर

India vs New Zealand: कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20I सीरीज में कीवी टीम पर 2-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ भारत ने अपने खाते में एक और महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ ली।

दरअसल, भारत ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे तेज 200 प्लस रन बनाने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2025 में ऑकलैंड में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 ओवर में 205 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि भारत ने इसे शुक्रवार को महज 15.2 ओवर में पूरा कर दिया।

रायपुर में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और मैच 7 विकेट से जीत लिया। इस पारी में ईशान किशन ने 32 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से धमाकेदार 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 82 रन की शानदार पारी खेली।

साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 200+ रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पास है, जिसने यह कारनामा 7 बार किया है। शुक्रवार को मिली जीत के साथ भारत इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गया है। अब तक भारत ने छह बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 200+ स्कोर हासिल किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने यह उपलब्धि 5 बार प्राप्त की है।

टी-20I में सबसे तेज 200+ रन चेज

देश लक्ष्य ओवर विपक्षी टीम स्थान साल
भारत 209 15.2 न्यूजीलैंड रायपुर 2026
पाकिस्तान 205 16 न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2025
कतर 204 16 कुवैत दोहा 2019
ऑस्ट्रेलिया 215 16.1 वेस्टइंडीज बासेतेर 2025
दक्षिण अफ़्रीका 206 17.4 वेस्टइंडीज जोहान्सबर्ग 2007

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *