IND vs NZ: शिवम दुबे बने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय, जानिए टॉप-5 में कौन?

IND vs NZ: शिवम दुबे बने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय, जानिए टॉप-5 में कौन?

Shivam Dube, India vs New Zealand, 4th T20: भारत ने भले ही बुधवार को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के विरुद्ध चौथा टी20 मैच 50 रन से गंवाया, लेकिन इस मुकाबले में शिवम दुबे की पारी काबिल-ए-तारीफ थी। उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो किसी भारतीय खिलाड़ी की ओर से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी रही।

युवराज सिंह के नाम है ये रिकॉर्ड

इस लिस्ट में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान पर महज 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वहीं, अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध इसी टी20 सीरीज में 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वह लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। यह मैच गुवाहाटी में खेला गया था।

टॉप-5 सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. युवराज सिंह – 12 गेंदें vs इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2007 , डरबन
  2. अभिषेक शर्मा – 14 गेंदें vs न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2026
  3. शिवम दुबे – 15 गेंदें vs न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम, 2026
  4. हार्दिक पंड्या – 16 गेंदें vs दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 2025
  5. अभिषेक शर्मा – 17 गेंदें vs इंग्लैंड, 2025

शिवम दुबे ने रचा इतिहास

तीसरे नंबर पर शिवम दुबे पहुंच गए हैं, जिन्होंने विशाखापत्तनम के मैदान पर महज 15 गेंदों में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 50 रन पूरे किए हैं। चौथे नंबर पर हार्दिक पंड्या हैं, जिन्होंने साल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। वहीं, अभिषेक शर्मा 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी हैं। अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में यह कारनामा इंग्लैंड के विरुद्ध वानखेड़े स्टेडियम में किया था।

शिवम दुबे ने बनाया एक और रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के विरुद्ध विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में शिवम दुबे ने पारी के 12वें ओवर में ईश सोढ़ी के खिलाफ दो चौके और तीन छक्के लगाने के साथ एक डबल लिया। इस ओवर में दुबे ने कुल 28 रन हासिल किए, जबकि एक रन वाइड के रूप में भी आया। इसी के साथ दुबे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक ओवर में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2024 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क के विरुद्ध एक ही ओवर में 28 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में युवराज सिंह शीर्ष पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप 2007 के मुकाबले में एक ही ओवर में 6 छक्के लगाते हुए 36 रन बनाए थे। लिस्ट में दूसरे पायदान पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने साल 2024 में बांग्लादेश के रिशाद हुसैन के विरुद्ध एक ही ओवर में 30 रन जुटाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *