टी20 सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान पहले ही टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के साथ किया जा चुका है, लेकिन वनडे टीम के ऐलान का अभी इंतज़ार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम का ऐलान 3 से 4 जनवरी के बीच किया जा सकता है।
India vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम जल्द व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए भारत दौरे पर आएगी। जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दौरे की शुरुआत 11 जनवरी से होगी, जिसमें सबसे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज़ आयोजित की जाएगी। इसके तुरंत बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह भारत की आखिरी सीरीज होगी।
वनडे सीरीज़ के लिए स्क्वॉड ऐलान
टी20 सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान पहले ही टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के साथ किया जा चुका है, लेकिन वनडे टीम के ऐलान का अभी इंतज़ार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम का ऐलान 3 से 4 जनवरी के बीच किया जा सकता है। इस सीरीज़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल जारी विजय हज़ारे ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं।
IND vs NZ: वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच नंबर | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला वनडे | 11 जनवरी | बड़ौदा |
| दूसरा वनडे | 14 जनवरी | राजकोट |
| तीसरा वनडे | 18 जनवरी | इंदौर |
गिल और अय्यर की होगी वापसी
इस सीरीज में टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट लगी थी। अक्टूबर के आखिर से स्प्लीन की चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी वनडे टीम में वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वे चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वनडे में उनकी जगह केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी।
हार्दिक पांड्या और बुमराह को दिया जाएगा आराम
टी2ओ वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। दोनों खिलाड़ियों का चोटों का लंबा इतिहास रहा है, ऐसे में उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है। हार्दिक पंड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से कोई वनडे नहीं खेला है। वहीं बुमराह 2023 वर्ल्ड कप के बाद से वनडे टीम से बाहर हैं।
IND vs NZ: टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच नंबर | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टी20 | 21 जनवरी | नागपुर |
| दूसरा टी20 | 23 जनवरी | रायपुर |
| तीसरा टी20 | 25 जनवरी | गुवाहाटी |
| चौथा टी20 | 28 जनवरी | विशाखापत्तनम |
| पांचवां टी20 | 31 जनवरी | तिरुवनंतपुरम |
कब, कहां और कैसे देख सकते हैं टी20 और वनडे सीरीज
न्यूज़ीलैंड के भारत दौरे के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस सीरीज की इस सीरीज की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। सभी वनडे मुक़ाबले दोपहर 1.30 बजे से शुरू होंगे और इसका टॉस 1 बजे होगा। वहीं टी20 मैचों के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मैच की शुरुआत 7 बजे से होगा।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)
Sports – Patrika | CMS


