IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, फाइनल में ये 3 रिकॉर्ड ध्वस्त कर जड़ दी सबसे तेज फिफ्टी

IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, फाइनल में ये 3 रिकॉर्ड ध्वस्त कर जड़ दी सबसे तेज फिफ्टी
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड्स की जड़ी लगा दी है। जहां पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला फ्लॉप रहा वहां फाइनल में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। अभिषेक ने महज 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली और कई सारे कीर्तिमान बना डाले। इस मैच में उन्होंने मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। यहां जान लीजिए फाइनल मैच में अभिषेक ने कौन से 3 रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। अभिषेक 21 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। 
अभिषेक शर्मा ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में अपनी अर्धशतक पूरा किया। वो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का रिकॉर्ड तोड़ा है। क्लासेन ने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 23 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। 
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावरप्ले में ही 92 रन बना दिए। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। पहले 6 ओवरों में ही अभिषेक अपना पचासा पूरा कर चुके थे। इससे पहले वेस्टइंडीज भी वर्ल्ड कप मैच के पावरप्ले में 92 रन बना चुकी है लेकिन उसने एक विकेट खोकर ये मुकाम हासिल किया था, जबकि टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए ऐसा किया है।   
 
इसके अलावा अभिषेक ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरी कि जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। वर्ल्ड कप में सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 12 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल वर्ल्ड कप में 18 गेंद में फिफ्टी जड़ चुके हैं। अभिषेक ने उनकी बराबरी क ली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *